दोआबा न्यूज़लाइन
होशियारपुर: होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव मुरादपुर पर आज सुबह एक बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में सभी बच्चे बाल-बाल बच गए, जबकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घायल बच्चों को तुरंत फर्स्ट ऐड के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद अचानक बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।
वहीं बच्चों की चीख पुकार सुन पास के ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला। हालांकि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की बात कही जा रही है, जिनको तुरंत अस्पताल में ले जाकर फर्स्ट ऐड देकर घर भेज दिया गया। कहा यह भी जा रहा है कि बस के ड्राइवर ने सड़क पर जा रहे एक स्कूटी सवार को बचाने के लिए बस को सड़क किनारे मोड़ा और बस अनयंत्रित होकर खेतों में पलट गई।
वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।