



दोआबा न्यूज़लाइन


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह Indigo का एक विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार होते-होते बच गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान 6E 225 (VT-NOG) खंभे से टकरा गया। टक्कर से विमान के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत भरी बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।


बताया जा रहा है कि Indigo की दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर से पहुंची थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान इंडिगो का एक विमान उस पोल से टकरा गया, जिस पर विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) डिस्प्ले यूनिट और उससे जुड़े लेज़र या कैमरा सेंसर लगे होते हैं।
श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक हादसे में सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद आनन-फानन में पहले यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला गया।





