Home विदेश नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन में जगी उम्मीद

नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन में जगी उम्मीद

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नेपाल: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण हजारों लोग पानी में बह गए, कई लोगों की बाढ़ के मलबे के नीचे दबकर जानें चली गईं। नेपाल के कुछ इलाकों में तो लोगों को भारी तबाही का सामना करना पड़ा, घरों के घर, लोगों का कीमती सामान , यहां तक की परिवारों के परिवार भी बाढ़ में बह गया। लेकिन तबाही के 9 दिन बाद भी आज त्रिशूली-3 ‘A’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे 2 लोगों को रेस्क्यू टीम ने जिन्दा बाहर निकाला,जो एक चमत्कार से काम नहीं था। सुरंग से रेस्क्यू किये मजदूरों की पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरंग के भीतर से इंसानी आवाज सुनाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें सुरंग में दाखिल हुईं और तलाशी अभियान तेज किया। जिसके बाद आज सुबह 9 दिन से अंदर फंसे मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला गया। कहा यह भी जा रहा है कि बाढ़ के बाद सुरंग में 42 कर्मचारी और मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद आज दो लोगों के जिंदा मिलने के बाद बचाव अभियान में उम्मीद बढ़ी है।

बताते चलें कि नेपाल में बाढ़ से अब तक 5,300 से ज्यादा लोग लापता हैं। अब तक 1,282 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव दलों ने 12,038 लोगों को सुरक्षित निकाला है।

 

 

You may also like

Leave a Comment