



दोआबा न्यूज़लाइन


डोडा: पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य कई राज्यों में हो रही तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है। कई जगह लगातार हो रही तेज बारिश के कारण लोगों को लैंडस्लाइड, बाढ़ और जल भराव आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
तजा मामला जम्मू कश्मीर के डोडा के थथरी से सामने आया है जहां आज भी भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिससे स्थनीय लोगों के घरों, दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।


वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। यह पहली बार नहीं है बल्कि डोडा में इस मानसून सीजन में पिछले 48 घंटे में तीसरी बार बाढ़ आई है। बताया जा रहा है कि डोडा जिले का ठठरी कसबे में मंगलवार तड़के सुबह एक बार फिर प्रकृति ने अपना विकराल रूप दिखाया। सोमवार देर रात करीब दो बजे ऊपरी इलाके में में बादल फटने से यहां आये भीषण सैलाब और मलबे ने पूरे कस्बे में तबाही मचा दी। ऊपर से आया मलबा करीब तीन से चार किलोमीटर के दायरे में मलबा फैल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 10 से 15 मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि कुछ दुकानें पूरी तरह मलबे में समा गईं।
बता दें कि बीते दिन भी डोडा के प्रेमनगर क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला था। उस घटना में स्थानीय शिव मंदिर के कुछ हिस्से को भी क्षति पहुंची थी। लगातार हो रही ऐसी प्राकृतिक आपदा की घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।


वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से इन दिनों अनावश्यक यात्रा से बचने और आधिकारिक यात्रा सलाह का पालन करने की अपील की है।




