Home एजुकेशन मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षाओं में किया शानदार प्रदर्शन

मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षाओं में किया शानदार प्रदर्शन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थिनी दिलप्रीत कौर ने हिंदी ओलंपियाड में भाग लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 17वां रैंक तथा जोनल स्तर पर 12वां रैंक प्राप्त की। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें ₹500 का गिफ्ट वाउचर भी प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त सिमरनजीत, रवनीत सिंह एवं संस्कृति ने भी ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्तर (लेवल-2) की परीक्षा के लिए अपनी योग्यता प्राप्त की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सपना कुमार ने सभी विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगी।

मानव सहयोग स्कूल परिवार सभी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना करता है।

 

 

You may also like

Leave a Comment