Home जालंधर संगरूर में 4 नवंबर को होने वाली इंसाफ रैली में जालंधर से कांग्रेसी बड़ी गिनती में होंगे शामिल

संगरूर में 4 नवंबर को होने वाली इंसाफ रैली में जालंधर से कांग्रेसी बड़ी गिनती में होंगे शामिल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: संगरूर में होने वाली इंसाफ रैली में जालंधर शहरी और ग्रामीण इलाकों के कांग्रेसी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। शहर के कांग्रेस भवन मैं आज एक मीटिंग हुई। यह मीटिंग 4 नवंबर को संगरूर में होने वाली इंसाफ रैली के सिलसिले में हुई। इस मीटिंग में पंजाब प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जालंधर शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए इस रैली के लिए बनाए गए ऑब्जर्वर, पंजाब के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर ओम प्रकाश सोनी, पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना खास तौर पर शामिल हुईं।

इस मीटिंग में ऑब्जर्वर ने विधायक, पूर्व विधायक और हलका इंचार्ज और ब्लॉक प्रेसिडेंट को रैली के बारे में जानकारी दी। इस रैली को कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता और पंजाब के सीनियर नेता संबोधित करेंगे। इस मीटिंग में जिला कांग्रेस कमेटी रूरल के प्रेसिडेंट और एमएलए हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, राजिंदर बेरी प्रेसिडेंट डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी अर्बन जालंधर, विक्रमजीत सिंह चौधरी एमएलए फिल्लौर, सुखविंदर सिंह कोटली एमएलए आदमपुर, अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी एमएलए जालंधर नॉर्थ, डॉ. नवजोत सिंह दहिया हलका इंचार्ज नकोदर, राजिंदर सिंह पूर्व एसएसपी हलका इंचार्ज करतारपुर, बीबी सुरिंदर कौर हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट, चौधरी सुरिंदर सिंह पूर्व एमएलए करतारपुर, तरलोचन सिंह संघा, दविंदर सिंह लसरा, परमिंदर सिंह माली, अमरजीत कंग, मोटा सिंह, दारा सिंह, जालंधर अर्बन ब्लॉक प्रेसिडेंट प्रेम नाथ दकोहा, राजेश जिंदल टोनू, हरमीत सिंह, रशपाल जाखू, दीपक शर्मा मोना, जगदीप सिंह, जगतार सिंह, प्रभदयाल भगत, जितेंद्र जोनी मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment