Home क्राईम लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ फिर हुई छेड़छाड़, CCTV में सामने आई एक महिला

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ फिर हुई छेड़छाड़, CCTV में सामने आई एक महिला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के सालेम टाबरी इलाके में एक बार फिर संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में रोष है।

बताया जा रहा है कि लुधियाना के सलेम टाबरी के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास के मुख्य चौक पर स्थापित डॉ. बीआर अंबेडकर जी की मूर्ति का शीशा एक बार फिर तोडा गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि एक महिला शीशे पर पत्थर मार रही है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। CCTV फुटेज की जाँच करने पर एक महिला को बाबा साहेब की प्रतिमा के बहार लगे शीशे पर पत्थर मरते हुए देखा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त
महिला को हिरासत में ले लिया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में एडीसीपी-1 समर वर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि किसी ने शीशा तोड़ा है। सीसीटीवी की जाँच में एक महिला सामने आई थी जिसने शीशे पर पथर मारा है । उसे पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बताते चलें कि उक्त चौक पर पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चूका है। कुछ समय पहले ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति पर हार डाल दिया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद ही प्रतिमा की सुरक्षा के मद्देनजर और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रशासन द्वारा यहां CCTV कैमरे भी इंस्टॉल किए गए थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment