Home क्राईम अलविदा दिवित! स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश ओलक ने नम आँखों से दी जवान बेटे को अंतिम विदाई, कई बड़ी हस्तियां पहुंची

अलविदा दिवित! स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश ओलक ने नम आँखों से दी जवान बेटे को अंतिम विदाई, कई बड़ी हस्तियां पहुंची

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर में बीते शनिवार बस स्टैंड फ्लाईओवर पर हुए भयानक सड़क हादसे में मारे गए स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे दिवित का निधन हो गया था। आज मंगलवार को दिवगंत दिवित को मॉडल टाउन के शामशान घाट में नाम आँखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान दिनेश ओलक ने अपने दिल पर पत्थर रखकर अपने कलेजे के टुकड़े के शव को अग्नि भेंट की। वहीं बेटे को अंतिम विदाई देने शमशान घाट पहुंची दिवित की माँ रो-रो कर अपने बेटे को याद करती दिखी ।

इस दौरान परिवार के साथ दुःख साँझा करने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की, राजनितिक और अन्य शहर की भी कई बड़ी हस्तियां पहुंची। दिवित के अंतिम संस्कार पर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल, बब्बू मान, जैजी बी, सिंगर अमृत मान, सतिंदर सरताज समेत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की कई हस्तियाें ने नाम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस दौरान मेयर विनीत धीर, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित कई नेता भी परिवार का दुःख साँझा करने पहुंचे। वहीं दिवगंत दिवित को अंतिम विदाई देने शमशान घाट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

भतीजे दिवित ओलक की मौत पर दुःख साँझा करने उनके घर पहुंचे यो-यो हनी सिंह, भाई से गले मिल फुट- फुट कर रोये

जालंधर के 2 नामी परिवारों की खुशियों को शनिवार देर रात ग्रहण तब लग गया जब उनके नौजवान बेटों की एक्सीडेंट में मौत की खबर घर आई। एक्सीडेंट में स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे की मोत हो गई है। जवान बेटों की मौत के बाद से परिवार में शोक का माहौल है ।

एक्सीडेंट मैं मारा गया एक युवक दिवित ओलक स्पीड रिकॉर्डर कंपनी के मालिक दिनेश ओलक का बेटा और चर्चित सिंगर और रैपर यो- यो हनी सिंह का भतीजा है। अपने भतीजे की मौत की खबर सुनते ही सोमवार को आज हनी सिंह दुबई से सीधे दिनेश ओलक के घर परिवार के साथ दुःख साँझा करने पहुंचे । जहां वह अपने भाई दिनेश ओलकके गले लगकर रोते हुए नजर भी आये।


गौरतलब है कि शहर में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस लाइन रोड पर फ्लाईओवर के नजदीक हुए हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान दिवित ओलक और ऑरव तलवाड़ के रूप में हुई है। दिवित ओलक स्पीड रिकॉर्ड कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे थे, जबकि ऑरव तलवाड़ पप्पी स्वीट शॉप (पटेल चौक) के मालिक के बेटे थे। दोनों युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा रविवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनकी गाड़ी पुलिस लाइन रोड पर फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची तो सड़क पर मौजूद एक ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार में सवार युवक इसकी चपेट में आ गए और दो युवकों की जान चली गई।

 

 

You may also like

Leave a Comment