




दोआबा न्यूज़लाइन
गुरदासपुर: पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले राजनीती दल बदली लगातार जारी है। कई नेताओं के साथ साथ बड़े राजनितिक चेहरे इन दिनों अपनी पार्टियां छोड़ दूसरी पार्टी मैं जा रहे हैं। ताजा मामला गुरदासपुर से सामने आया है जहां शिरोमणि अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन ने अपनी पार्टी छोड़ AAP पार्टी में शामिल हो गए हैं। अकाली नेता रवि मोहन ने जालंधर में CM भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में आप पार्टी ज्वाइन की है। इस मौके पर AAP के वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह सेखवां और रवि मोहन के साथी भी मौजूद थे।




आप पार्टी ज्वाइन करने के बाद रवि मोहन ने बताया कि भगवंत मान ने उन्हें दीनानगर विधानसभा हलके में पार्टी मजबूत करने के लिए एक्टिव होने को कहा है और विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का संदेश भी दिया। हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि पार्टी उन्हें कौन-सी संगठनात्मक जिम्मेदारी देती है। रवि मोहन अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी बताये जाते हैं।
बताते चलें कि रवि मोहन भोआ विधानसभा हलके के पूर्व इंचार्ज, जिला परिषद सदस्य और शिरोमणि अकाली दल के एससी विंग के संयुक्त सचिव रह चुके हैं।





