Home जालंधर महानगर में सजने वाली पटाखा मार्केट के लिए निकाले गए ड्रा, 20 कारोबारियों को मिला मौका

महानगर में सजने वाली पटाखा मार्केट के लिए निकाले गए ड्रा, 20 कारोबारियों को मिला मौका

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : महानगर में दीवाली से पहले सजने वाली पटाखा मार्किट को लेकर आज दुकानों और लाइसेंस के लिए ड्रॉ निकाले गए। इस दौरान कारोबारियों में काफी उत्सुकता देखने को मिली। इस बार पटाखा मार्किट पठानकोट रोड स्थित गांव राउवाली में लगेगी। एडीसी शुभी आंगरा की अध्यक्षता में आयोजित ड्रॉ के दौरान 20 दुकानों के लिए पर्चियां निकाली गईं। इस बार पटाखा मार्केट में दुकान लगाने के लिए बड़ी संख्या में करीब 600 कारोबारियों ने आवेदन किया था।

इन कारोबारियों के नाम निकले ड्रॉ में

ड्रॉ के दौरान चयनित आवेदकों में अमनदीप सिंह (406 नंबर, कुलविंदर सिंह), उदय कुमार, वरिंदर शर्मा, नितिन लूथरा, शशि बाला, विश्व खन्ना, संजीव कुमार, साहिल अरोड़ा, हरीश, विकास हांडा, साहिल भंडारी, शिवम, हिमानी, जसलीन कौर, रजनेश गुप्ता, अनुप छाबड़ा, सुमनजीत कौर, अविनाश और राजकुमार के नाम शामिल हैं।

वेटिंग में रखे गए दो नाम

ड्रॉ के दौरान वेटिंग सूची में लविष अरोड़ा और गगन खन्ना के नाम रखे गए हैं। चयनित आवेदकों को प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

20 दुकानों के लिए ड्रॉ, मौके पर सज जाती हैं 100 से अधिक दुकानें

पटाखा मार्केट को लेकर एक बड़ा सवाल यह भी है कि प्रशासन की ओर से केवल 20 दुकानों के लिए ड्रॉ निकाला जाता है, लेकिन मार्केट में 100 से अधिक दुकानें सज जाती हैं। ऐसे में इस बार प्रशासन के सामने निर्धारित संख्या के अनुसार ही दुकानें लगवाना और नियमों का पालन सुनिश्चित करवाना भी चुनौती रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मार्केट में लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों के अलावा कोई अन्य दुकान न लगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment