



दोआबा न्यूज़लाइन


अमृतसर: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को पत्नी के साथ पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होने पहुंचे। अभिनेता सुनील शेट्टी ने गुरु घर में पत्नी सहित माथा टेका और देश व सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान वह पवित्र परिक्रमा में बैठकर शांति से गुरबाणी का श्रवण करते हुए भी नजर आए।


वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेता काफी भावुक हो गए। उन्होंने अपनी भावनाओं को फैंस के साथ साझा किया कि गोल्डन टेंपल का आध्यात्मिक माहौल उन्हें अंदर से बेहद मजबूत और शांत करता है। उनके मुताबिक, यहां आकर उन्हें जो असीम सुकून और सकारत्मक ऊर्जा मिलती है उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। यहां पहुंचते ही उनकी आंखें खुशी से भर आती हैं और उन्हें एक अलग ही आध्यात्मिक तृप्ति का अहसास होता है।
इस दौरान अभिनेता ने कहा कि इस खास यात्रा के पीछे की वजह हाल ही में गई 11 अगस्त को उनकी शादी की सालगिरह थी। इसी लिए वह गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए गुरु घर में पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गुरु घर में आकर हमेशा सेवा, विनम्रता और अच्छी सोच को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। अपनी इस यात्रा के दौरान सुनील शेट्टी ने गुरु घर की पूरी मर्यादा का पालन किया। इस दौरान सुनील शेट्टी की के फैंस में भी खासा उत्साह देखने को मिला।





