




दोआबा न्यूज़लाइन
संगरूर: संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब की AAP सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की
जमकर आलोचना की। इन्सांफ रैली में सिंगर सिद्धू मूसेवाले के पिता को स्टेज में बुलाकर दिवगंत गायक को याद किया। राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू के साथ जो हुआ, वह आज पंजाब में एक ट्रेंड बन गया है। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में नशा सबसे बड़ा मुद्दा है।


वहीं अपने संबोधन में राहुल गांधी ने पंजाब के लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब को पंजाब की सरकार दीजिए, कांग्रेस की सरकार दीजिए। ऐसी सरकार चुनिए जो नशे के खिलाफ लड़े, ड्रग्स खत्म करे, युवाओं को रोजगार दे, उद्योगों को बचाए और किसानों के साथ खड़ी रहे।
इसके साथ ही उन्होंने भरी रैली में कहा कि मैंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती दी है। मैंने उनसे कहा है कि मेरे साथ आकर कहीं भी डिबेट कर लो, लेकिन वह मेरे सामने आकर बैठ नहीं सकते हैं। मैं गारंटी देता हूं कि अगर वो मेरे साथ आकर बैठते हैं तो मैं 5 मिनट में उन्हें देशद्रोही साबित कर दूंगा। आगे राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मोदी को अमेरिका से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी देश के अरबपतियों और अडाणी के लिए काम करते हैं। सब कुछ उनके हवाले किया जा रहा है, जबकि किसानों और उद्योगों के हितों की अनदेखी हो रही है।
संगरूर में आज इंसाफ रैली के जरिए कांग्रेस का चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे राहुल गांधी, CM के गृह जिले में भरेंगे चुनावी हुंकार
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। इसी के चलते आज पंजाब कांग्रेस द्वारा इंसाफ रैली का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस की इस इंसाफ रैली का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। राहुल गांधी इस रैली के जरिए पंजाब में कांग्रेस का चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस रैली में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि इस रैली में राहुल गांधी पंजाब में बढ़ते नशे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर AAP सरकार पर हमला बोलेंगे। जबकि संगरूर CM मान का गृह जिला है और पंजाब के मालवा क्षेत्र में आता है।
वहीं राहुल गांधी के इन्साफ रैली में पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ,डॉ राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुंदर शाम अरोड़ा, अरुणा चौधरी और शमशेर सिंह दूलो स्टेज पर पहुंच चुके हैं।



