Home चंडीगढ़ जीरकपुर की फर्नीचर मार्किट में लगी भयानक आग, 22 शेड जलकर राख

जीरकपुर की फर्नीचर मार्किट में लगी भयानक आग, 22 शेड जलकर राख

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मोहाली: पंजाब के जीरकपुर से एक बड़ी आगजनी की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली के जीरकपुर स्थित बलटाना
की फर्नीचर मार्किट में आग लगने से करीब 22 शेड में आग लग गई। इस आगजनी में शेडों में रखा लाखों का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया है।

वहीं आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं शेडों से निकलती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदार और लोग मोके पर इकठ्ठा हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मौके पर मौजूद दुकानदारों का कहना है कि बलटाना की फर्नीचर मार्केट में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। बल्कि इससे पहले भी यहां कई बार आग लग चुकी है। लेकिन फिर भी मार्केट में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।

 

 

You may also like

Leave a Comment