




दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। दरअसल AAP सरकार ने राज्य के करीब आठ लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह घोषणा CM मान ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान की।


पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के DA में की इस नई बढ़ोतरी के बाद अब डीए में कुल 11 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। यह फैसला नवंबर महीने से लागू होगा। इसके तहत कर्मचारियों को दिसंबर में मिलने वाली तनख्वाह और पेंशन के साथ बढ़ा हुआ महंगाई भी भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनरों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक तीन प्रतिशत की ताजा बढ़ोतरी के बाद मुलाजिमों का DA बढ़कर अब 53% हो गया है। सीएम मान ने कहा कि नवंबर महीने के वेतन में बढ़े हुए DA का लाभ जुड़ेगा, जबकि दिसंबर में मिलने वाली पेंशन में भी बढ़ा हुआ DA शामिल होगा। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को 363 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा।
वहीं सीएम मान ने यह भी कहा कि इस फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर सालाना करीब 3,988 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। लेकिन पंजाब सरकार का खजाना कभी खाली नहीं होगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि 2022 में जब उनकी सरकार बनी थी तब सकर्मचारियों को 28% DA मिल रहा था। जिसके बाद इसमें बढ़ोतरी होती गई। अभी सितंबर 2026 में भी DA में 8% बढ़ोतरी की गई तब DA 42% से बढ़कर 50% हो गया था।



