दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को सीएम भगवंत मान के साथ कर्मचारी जत्थेबंदियों की बैठक में लंबित महंगाई भत्ते (DA) को लेकर सहमति बन गई। इस बैठक के बाद सरकार ने सरकारी मुलाजिमों के डीए में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले इस फैसले के आने से कर्मचारियों और पेंशनर्स में खुशी की लेकर दौड़ गई है।

यह फैसला आज चंडीगढ़ में मुलाजिम यूनियन की CM भगवंत मान के साथ मीटिंग में लिया गया। मीटिंग में यह भी तय हुआ कि सरकार मुलाजिमों का बकाया 8% डीए जारी करेगी, लेकिन DA 4-4% की 2 किश्तों में दिया जाएगा। अब पंजाब के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा।
बैठक के बाद मुलाजिम यूनियन के नेताओं के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री अमन अरोड़ा ने अगले महीने की सैलरी से बढ़ा हुआ DA मिलने की घोषणा की। वहीं CM के साथ मीटिंग के बाद मुलाजिमों का डेडलॉक टूट गया है। इस सब में खास बात यह है कि बढ़ा हुआ DA इसी महीने के वेतन के साथ जारी कर दिया जाएगा।
चंडीगढ़ में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, AAP पार्टी के प्रदेश प्रधान एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर मौजूद रहे। इसके साथ ही कर्मचारी पक्ष से अलग- अलग संगठनों के 12 प्रतिनिधियों को बैठक में बुलाया गया था।