Home जालंधर नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई, बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली कर इकठ्ठा किये 71930 रुपये

नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई, बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली कर इकठ्ठा किये 71930 रुपये

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के मेयर विनीत धीर, नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह और जॉइंट कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर के निर्देशानुसार आज एस्टेट ऑफिसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिंटेंडेंट वाटर रेट हरप्रीत वालिया की देखरेख में जोन नंबर- 3 में खास कार्रवाई की गई। इस दौरान जोन नंबर 3 के इलाके में बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली करके 71930 रुपये की रकम इकट्ठा की गई।

इसके अलावा जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने बकाया रकम जमा नहीं की है, उन्हें चेतावनी दी गई है और उनसे समय मांगा गया है। यह कार्रवाई जोन नंबर- 3 के एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और राहुल कुमार ने की। नगर निगम जालंधर सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने बकाया पानी और सीवरेज बिल समय पर जमा करें, ताकि किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment