




दोआबा न्यूज़लाइन
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कार सवार एक युवक को कुछ हमलावरों ने सरेराह गोलियों से भून दिया है। हमले में कार सवार युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय लाडी खान निवासी भुंदड़ी के रूप में हुई है।




मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लाडी अपने दोस्त माजरी निवासी रोहित उर्फ बिल्ला के साथ i-20 में शॉपिंग करके अपने गांव माजरी की तरफ जा रहा था। जब वह मुल्लांपुर दाखा में गांव खंजरवाल जाने वाले रास्ते पर जा रहे थे तो वहां वरना कार सवार बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मारी और रोककर उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हमले के दौरान युवक लाडी की छाती पर 2 गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, अंधेरा होने का फायदा उठाकर लाडी का दोस्त रोहित मौके से भाग गया और उसकी जान बच गई। हमले के बाद i-20 कार अनयंत्रित होकर खंभे से टकरा गई और कार के परखचे उड़ गए।
वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक युवक चोरी के मामले में 6 महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था और दूसरी शादी की थी। जांच में सामने आया कि बदमाश युवक के साथ बैठे उसके दोस्त को मारने आए थे। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला था तभी उसकी जान बच गई। एसपी (डी) स्वर्णजीत सिंह और थाना प्रभारी निर्मलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। SHO निर्मलजीत सिंह के अनुसार घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाकर आरोपियों को ट्रैस किया जा सके।





