







दोआबा न्यूज़लाइन



जालंधर: पंजाब के लुधियाना के माछीवाड़ा में बीती रात भयानक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार माछीवाड़ा में सोमवार देर रात
श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर माछीवाड़ा में सड़क पर खड़े एक टिप्पर में पीछे से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। मरने वालों में एक महिला और 2 लड़के शामिल हैं। एक्सीडेंट के बाद से टेंपो चालक मौके से फरार है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरा यह टेंपो हिमचाल स्थित नैना देवी (हिमाचल) से माछीवाड़ा आ रहा था। इसी दौरान माछीवाड़ा के नजदीक सड़क पर खड़े एक टिप्पर में जा घुसा। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय मुन्ना कुमार), 17 गौरव कुमार और 35 वर्षीय मधु देवी के रूप में हुई है। एक्सीडेंट के बाद घायलों को उपचार के लिए तुरंत माछीवाड़ा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मरने वाले और घायल लोग सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।
वहीं टेंपो में सवार श्रद्धालुओं का कहना है कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। कीरतपुर के पास भी एक्सीडेंट होते-होते बचा था। जिसके बाद टेंपो में सवार कुछ लोगों ने कहा भी था कि गाड़ी हम चलाते हैं, लेकिन वह नहीं माना। उसकी जिद और लापरवाही से यह हादसा हुआ है ।
वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर माछीवाड़ा थाने के पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। SHO चरणजीत सिंह ने बताया है कि जब देर रात उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आगे बताया कि मोके पर पहुंचकर घायलों को इमरजेंसी में प्राइवेट वाहनों में अस्पताल पहुंचा गया था। उन्होंने यह भी बताया कि ड्राइवर भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। लेकिन वह मौके से भाग गया था।


