Home क्राईम लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email में मोहाली-हलवारा एयरपोर्ट को भी निशाना बनाने की कही बात

लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email में मोहाली-हलवारा एयरपोर्ट को भी निशाना बनाने की कही बात

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार आज सुबह लुधियाना के डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज को ईमेल के जरिए कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
ये धमकी भरी ईमेल तब आई जब कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगी हुई थी।

वहीं कोर्ट परिसर में बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की गहनता से तलाशी लेनी शुरू कर दी। धमकी मिलने के तुरंत बाद लुधियाना के डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कोर्ट में जजों, कोर्ट स्टाफ, वकीलों और वहां मौजूद आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए भी कड़े कदम उठाने को कहा।

धमकी भरा ईमेल

बताया जा रहा है कि 12 सितंबर शनिवार सुबह deniseseward01@gmail.com से डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) से सम्बंधित बताया है। ईमेल में आज दोपहर को कोर्ट में 1:11 बजे धमाका करने की बात कही गई है। वहीं इस धमकी भरे ईमेल में सिर्फ लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और लोक अदालत ही नहीं, बल्कि मोहाली-हलवारा एयरपोर्ट पर भी हमले की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कुछ राजनीतिक नेताओं को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment