Home जालंधर जालंधर में इलेक्ट्रिकल शॉप में लगी भीषण आग, दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख

जालंधर में इलेक्ट्रिकल शॉप में लगी भीषण आग, दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के कपूरथला चौक के पास स्थित एक इलेक्ट्रिकल शॉप में शनिवार तड़के सुबह भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट आने से दुकान के अंदर रखा बिजली का सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। शॉप पर आग लगने का पता चलने के बाद तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना शनिवार तड़के सुबह 5 बजे के करीब की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक के ससुर परमजीत सिंह का कहना है कि उनकी बेटी का सुबह 5 बजे के करीब फ़ोन आया कि उनकी इलेक्ट्रिकल शॉप पर आग लग गई है और आप यहां जल्दी आ जाओ। उनका कहना है कि बेटी का फ़ोन आने के बाद हम अमृतसर से जालंधर के लिए निकल गए, जब हम दुकान पर पहुंचे तो फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में जुटी हुई थी।

परमजीत सिंह का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीमों ने कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया। लेकिन इस आगजनी में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment