Home एजुकेशन लायलपुर खालसा कॉलेज के फिजियोथेरेपी विभाग के छात्रों का शानदार रहा परिणाम

लायलपुर खालसा कॉलेज के फिजियोथेरेपी विभाग के छात्रों का शानदार रहा परिणाम

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के लायलपुर खालसा कॉलेज के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी विभाग के परिणाम शानदार रहे। कॉलेज के बी.पी.टी. भाग एक की छात्रा सुखप्रीत कौर ने 1100 में से 817 अंक प्राप्त करके विश्वविद्यालय मेरिट में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बी.पी.टी. भाग दो की छात्रा श्रेया ने 800 में से 583 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया और अंकिता ने 565 अंक प्राप्त करके पांचवां स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही बी.पी.टी. भाग तीन की छात्रा काजल ने 1100 में से 806 अंक प्राप्त करके पांचवां स्थान हासिल किया और इसी तरह बी.पी.टी. भाग चार की छात्रा आशिमा ने 1150 में से 836 अंक प्राप्त करके चौथा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष सरदारनी बलबीर कौर और प्रिंसिपल डॉ. रछपाल सिंह संधू ने छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को विशेष रूप से बधाई दी। डॉ. रछपाल सिंह संधू ने स्टूडेंट्स को भविष्य में और ज़्यादा मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए मोटिवेट किया। इस मौके पर फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. राजू शर्मा, डॉ. जसवंत कौर, डॉ. विशाली महिन्द्रू, डॉ. अंजलि ओझा और डॉ. हिमानी भी मौजूद थीं।

 

 

You may also like

Leave a Comment