



दोआबा न्यूजलाइन


पंजाब/बरनाला: पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पुश्तेनी घर बरनाला में अज्ञात हमलाबरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है ।


जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्य रात्रि तीन अज्ञात युबकों ने इस घटना को अंजाम दिया । इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसमें देखा जा सकता है कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर आते हैं और मोटरसाइकिल को गेट के बाहर खड़ा करके पिस्टल को लोड करके गेट की तरफ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं । इस दौरान सात आठ राउंड फायर कर मौके से फरार हो जाते हैं ।
सूत्रों के अनुसार सिंगर गुलाब सिद्धू इन दिनों घर पर नहीं है प्रोग्राम के सिलसिले में विदेश गए हुए हैं । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया । पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि की और बताया कि गोलियां घर के गेट पर लगी हैं । पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है । उन्होंने कहा कि सबूत जुटाकर अज्ञात हमलाबरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।





