



दोआबा न्यूजलाइन


जालंधर/भोगपुर: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर बीति रात भोगपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । गंभीर रूप में दोनों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया , लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । दोनों मृतक युवकों की पहचान यू पी के सराहनपुर के रहने वाले के रूप में हुई है ।


जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक व्यक्ति यू पी से ट्रैक्टर पर माता श्री वैष्णों देवी माथा टेकने के लिए गए हुए थे । माता श्री वैष्णों देवी से माथा टेक कर यू पी घर वापिस आ रहे थे । बीती रात भोगपुर के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।
एस एस एफ की टीम को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया । लेकिन ज़्यादा खून बहने से दोनों की मौत हो गई । एस एस एफ की टीम ने थाने में सूचना कर दी ।


सूचना पाने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए । आगे की कार्रवाई के लिए मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फ़ुटेज को चेक किया जा रहा है । ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लग सके । फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया की मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई हैं ।



