Home पंजाबलुधियाना पंजाब में AAP ने बजाय 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, लॉन्च किया चुनावी कैपेंन

पंजाब में AAP ने बजाय 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, लॉन्च किया चुनावी कैपेंन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

AAP ने जारी किया चुनावी पम्पलेट

लुधियाना : लुधियाना में आज AAP सरकार ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च किया है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का चुनावी पम्पलेट जारी किया है।

इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मान ने कहा कि हमने जितनी गारंटी लोगों को दी उससे ही ज्यादा काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने सड़क सुरक्षा योजना के तहत सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) से हर साल 2700 घायल लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इसकी तारीफ की है।

वहीं सीएम मान ने यह भी कहा कि 1 अक्तूबर को फिर से अगले 3 महीने की टूं-टूं होगी। फिर से महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे। सीएम मान ने यह भी कहा कि सभी विरोधियों ने भी फार्म भरे हैं लेकिन कहते कुछ नहीं हैं। कभी विरोधियों ने खुलकर नहीं बताया कि उनका चुनावी रोड मेप क्या है।

CM मान ने आगे यह भी कहा कि भाजपा-अकाली सरकारों के दौरान पंजाब में नशा बढ़ा था। लेकिन आज वही भाजपा के नेता नशा विरोधी यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने अकालियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी नशा खत्म करने के नाम पर लोगों से वोट मांगे थे, लेकिन पंजाब से नशा खत्म नहीं हुआ।

 

 

You may also like

Leave a Comment