Home क्राईम लुधियाना के CP स्वपन शर्मा को ED का समन, जानें पूरा मामला

लुधियाना के CP स्वपन शर्मा को ED का समन, जानें पूरा मामला

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब : लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ईडी ने कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में स्वपन शर्मा को समन जारी किया है। ईडी ने19 अक्टूबर 2026 को कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है। जांच में कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने, इसमें हेरफेर और जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। ताकि मामले में जांच की जा सके। ईडी द्वारा जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है।

यह मामला पंजाब के मुख्यमंत्री पर श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष कथित तौर पर गलत जानकारी देने के आरोपों से भी जुड़ा है। CM मान के कथित वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताने के आरोप लगे है। यह मामला इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से संबंधित है। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment