Home पंजाब अमलोह में CM मान ने किया 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन, विरोधियों पर कसे तंज

अमलोह में CM मान ने किया 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन, विरोधियों पर कसे तंज

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के फतेगढ़ साहिब के अमलोह में आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आयोजित रैली में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान CM मान ने 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन किया। अमलोह रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने शाहपुर गांव में आज एक अत्याधुनिक खेल मैदान का उद्घाटन किया है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

अमलोह में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने शाहपुर गांव में एक अत्याधुनिक खेल मैदान का उद्घाटन किया है।
आगे लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि यह बदलाव केवल शाहपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब भर में एक साथ 1,000 आधुनिक खेल मैदानों की शुरुआत की जा रही है। इन मैदानों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है, जिनमें रात के समय अभ्यास के लिए फ्लड-लाइट्स, एथलेटिक्स के लिए रनिंग ट्रैक, और हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल तथा क्रिकेट के समर्पित मैदान शामिल हैं। इसके अलावा आधुनिक शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शाहपुर के ग्रामीण बच्चों और प्रतिभावान खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि वे अपने ही गांव में शाम को सुरक्षित और आधुनिक माहौल में खेल सकेंगे।

अमलोह मैं विशाल जनसभा को सम्बोधित करते सीएम ने विरोधी राजनीतिक दलों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां आपस में एक-दूसरे के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पातीं, बल्कि उनका पूरा ध्यान और बयानबाजी केवल AAP पार्टी और उसकी जनहितैषी नीतियों को निशाना बनाने पर ही रहता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने चुकटकी भरते हुए पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की साइकिल यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी जो साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं, उसकी तो चैन (चेन) ही उतर गई है। सीएम ने आगे यह भी कहा कि इस समय हर राजनीतिक पार्टी दावा कर रही है कि पंजाब में अब उनकी सरकार बनेगी। इस पर CM ने विपक्षियों को करारा जवाब देते हुए साफ किया कि ‘बारी’ तो उनकी जरूर आएगी, लेकिन सरकार बनाने की नहीं, बल्कि अपने भ्रष्टाचार का हिसाब देने के लिए जेल जाने की। उन्होंने साफ़ किया कि पंजाब के खजाने और जनता के हक को लूटने वाले किसी भी नेता को बख्शा नहीं जाएगा और पारदर्शी शासन जारी रहेगा।

अमलोह में बुधवार को होगी CM की रैली, 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर प्रदेश स्तरीय रैली करेंगे। इस दौरे को लेकर AAP द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा यह भी जा रहा है कि अमलोह में आज CM मान पंजाब में तैयार किए गए करीब 1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

इस रैली को लेकर आम आदमी पार्टी के वर्करों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि आज रैली के दौरान मुख्यमंत्री
मान अमलोह के गांव शाहपुर में मुख्यमंत्री खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अनाज मंडी में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली में पहुंचेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।

वहीं सीएम मान के इस दौरे को लेकर रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के भी जिला प्रशसन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कहा यह भी जा रहा है कि इस रैली में पहुंचकर प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

 

 

You may also like

Leave a Comment