Home क्राईम ओमान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मृत्यु गंभीर जांच का विषय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग- इंजी. चंदन रखेजा

ओमान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मृत्यु गंभीर जांच का विषय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग- इंजी. चंदन रखेजा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की एक युवती की कुछ दिन पहले दुबई में नौकरी का झांसा देकर ओमान भेजा गया, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हो गई। इस गंभीर मुद्दे को भाजपा जालंधर के जालंधर सेंट्रल मंडल 5 के वार्ड नंबर 6 के इंचार्ज गुरविंदर मुल्तानी ने जनता के सामने उठाया।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले नौकरी के नाम पर युवती को ओमान भेजा गया था और वहां पहुंचने के बाद उसे वापस लाने के लिए परिवार से दोबारा पैसों की मांग की गई। इसी दौरान परिवार पैसे इकट्ठा करने में लगा हुआ था कि अचानक ओमान से बेटी की मृत्यु की खबर सामने आ गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने गुरविंदर मुल्तानी से संपर्क किया, जिनकी पहल और भाजपा नेताओं के सहयोग से युवती के शव को अमृतसर से जालंधर लाया गया।

आज भाजपा जालंधर सेंट्रल के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी चंदन रखेजा अपने साथियों सहित पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दुखद: समय पर पर वार्ड नंबर 6 के इंचार्ज गुरविन्द्र सिंह मुल्तानी, वरिष्ठ नेता मुनीष नड्डा, समाज सेवी नवदीप दकोहा, महासचिव गुरमीत सिंह तथा उपाध्यक्ष सचिन शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने परिवार को इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रखेजा ने कहा कि वह जालंधर ह्यूमन राइट्स काउंसिल के अध्यक्ष होने के नाते भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और पूरी ह्यूमन राइट्स काउंसिल की टीम इस कठिन समय में परिवार के साथ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा इसके पीछे शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाने चाहिए और दोषी पाए जाने पर उनके लाइसेंस तक रद्द किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस तरह का दुख न झेलना पड़े और युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

 

You may also like

Leave a Comment