Home राजनीति पंजाब सरकार का घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, बिजली बिलों का ₹518 करोड़ किया माफ

पंजाब सरकार का घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, बिजली बिलों का ₹518 करोड़ किया माफ

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को फायदा दिया है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने
शुक्रवार (13 नवंबर) को घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए वनटाइम सेटलमेंट (OTS) स्कीम लॉन्च की। जिसका लाभ पंजाब के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को, चाहे वे गांव में रहते हों या शहर में रहते हो इन सभी को मिलेगा।

बताते चले कि इस स्कीम के तहत 31 मार्च 2026 तक के बकाया बिजली बिलों पर लगी पूरी पेनल्टी और ब्याज माफ किया जाएगा। उपभोक्ताओं को सिर्फ बिल की मूल रकम जमा करानी होगी। इससे प्रदेश के लगभग 24 लाख 86 हजार उपभोक्ताओं को सीधा वित्तीय लाभ पहुंचेगा। कुल 2,516 करोड़ रुपए के बकाये में से 518 करोड़ रुपए की पेनल्टी और ब्याज माफ किया जाएगा।

इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की कागजी प्रक्रिया या बिजली कार्यालयों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब इलेक्शन को लेकर अपने दांव पेच खेलने शुरू कर दिए है। इसी के साथ भगवंत मान ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कस्ते हुए कहा कि हमने जो गारंटियां नहीं लिखीं थी वो भी पूरी कर दीं है। पंजाब के हित और जनता के लिए आप हमेशा तैयार है।

 

 

You may also like

Leave a Comment