







दोआबा न्यूज़लाइन



जालंधर : जालंधर में बीते दिनों गुरु नानक नगर में घर पर हुई फायरिंग के मामले की गुंथी को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। इस केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। इसके अलावा 35 बोर का एक कारतूस भी मिला है।
जानकारी देते हुए डी.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। जांच के दौरान पता लगा है कि इस वारदात को अंजाम देने के पीछे पुरानी रंजिश थी, जिसकी शुरुआत जेल में हुए झगड़े से हुई। पुलिस को शिकायतकर्ता साहिल की ओर से बताई गई शुरुआती कहानी में कुछ तथ्य संदिग्ध लगे। इसके बाद उससे गहन पूछताछ की गई, जिसमें पुरानी दुश्मनी ओर जेल में हुए विवाद की बात सामने आई।
बताते चलें की पुलिस के अनुसार, साहिल का जेल में कई आपराधिक मामलो में बंद व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था, वहीं डिवीजन नंबर-7 इलाके में रहने वाले एक अन्य युवक के साथ भी उसकी पुरानी रंजिश थी। इस समय संबंधित युवक विदेश में बताया जा रहा है। विदेश में बैठे युवक का साहिल के साथ दोबारा फोन पर पंगा हो गया। इसके बाद गढ़ा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने साथियों को साथ लेकर साहिल के घर पर फायरिंग करवाई। पुलिस ने इस मामले में बाबा बकाला के रहने वाले जश्न उर्फ जश्नदीप, जगजीत सिंह और अमरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में जश्नदीप के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एन.डी.पी.एस. और स्नैचिंग से संबंधित केस शामिल हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ करेगी, ताकि ओर क्लेरिटी मिल सके।


