Home जालंधर जनगणना-2027 : 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना, गणनाकारों एवं सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र किये वितरित

जनगणना-2027 : 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना, गणनाकारों एवं सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र किये वितरित

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जनगणना-2027 के दूसरे चरण को सुचारू, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न तरीके से पूरा करने के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिले भर में लगभग 5,100 गणनाकारों और सुपरवाइजरों की तैनाती की जाएगी। इन कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के बाद नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे है।

जनगणना के इस चरण के तहत नागरिकों को 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ इन्यूमरेशन) की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवधि के दौरान नागरिक ‘सेल्फ इन्यूमरेशन पोर्टल’ के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

सफलतापूर्वक विवरण दर्ज होने पर नागरिक को विशिष्ट ‘स्व-गणना आई.डी.’ जारी की जाएगी, जिसे नागरिकों को बाद में घर आने वाले संबंधित गणनाकार के साथ साझा करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी स्वतः ही गणनाकार के पास उपलब्ध हो जाएगी।

इसके बाद आबादी की गिनती की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक होगी, जिसके दौरान गणनाकार घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इसके बाद, 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक रिवीजनल राउंड चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पूरी आबादी कवर हो गई है और एकत्र किया गया डेटा सही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment