Home पंजाबलुधियाना BREAKING: लुधियाना में कैनरा बैंक की ब्रांच में लगी आग, सर्वर और रिकॉर्ड रूम जलकर राख

BREAKING: लुधियाना में कैनरा बैंक की ब्रांच में लगी आग, सर्वर और रिकॉर्ड रूम जलकर राख

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से आज आग लगने का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लुधियाना के हैबोवाल स्थित कैनरा बैंक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी चपेट में बैंक का सर्वर रूम और रिकॉर्ड रूम आ गया।
बैंक में आग का पता चलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक राहगीर ने बैंक की बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा इसकी सूचना तुरंत आसपास के लोगों को दी। आग का पता चलने के बाद आनन- फानन में आसपास के लोग भागकर बैंक के बाहर पहुंचे। जिसके बाद इलाका वासियों ने इक्क्ठे होकर पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग को बेकाबू होते देख उन्होंने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी।

वहीं आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि फायर विभाग की 3 से 4 गाड़ियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फैलने से रोक लिया। इस आगजनी में राहत भरी बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि घटना में बैंक का सर्वर रूम और रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर राख हो गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment