

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम मजीठिया पुराने मामले को लेकर आज फिर मजीठा थाने में पेश होंगे। बताया जा रहा है कि
अदालत के आदेशों के अनुसार FIR नंबर-91 के मामले में बिक्रम मजीठिया आज मजीठा थाने में पेश होंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर दी है।


सोशल मीडिया वर जारी वीडियो सन्देश में उन्होंने कहा कि वह अदालत के आदेशों का सम्मान करते हैं, इसलिए आज वह कानून का पालन करते हुए दोपहर करीब 12:30 बजे मजीठा थाने में अपनी हाजिरी लगाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बावजूद वह जांच में पूरा सहयोग देंगे। मजीठिया ने पंजाब सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि मान सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सरकार की कथित धक्केशाही या झूठे मामलों से कोई डर नहीं है। जिसके चलते वह आगे भी लोगों के हक और सच की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
इसके साथ ही मजीठिया ने अपने समर्थकों और क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा जनता का साथ और आशीर्वाद मिलता आया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह एक जनप्रतिनिधि के तौर पर हमेशा अपने कर्तव्य निभाते रहेंगे।




