Home जालंधर इंडी ब्लॉक की दिल्ली रैली को CJP का समर्थन महज़ संयोग नहीं: इंजी. चंदन रखेजा

इंडी ब्लॉक की दिल्ली रैली को CJP का समर्थन महज़ संयोग नहीं: इंजी. चंदन रखेजा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: दिल्ली में होने जा रही इंडी गठबंधन की रैली को लेकर अब कई बातें सामने आ रही हैं। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली पर भाजपा जालंधर सेंट्रल के उभरते नेता एवं मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने तीखा हमला बोला है। रखेजा ने दिल्ली में हो रही इस रैली को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही कई बार इंडी गठबंधन का चेहरा बेनकाब कर चुकी है।

इसी बीच इस रैली को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन मिलना भी कई सवाल खड़े करता है। उनके अनुसार देश में अराजकता फैलाने और लोकतंत्र के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बीच, दिल्ली की सड़कों पर पिछले दिनों CJP के लोगों द्वारा किए गए हंगामे के पीछे किन राजनीतिक ताकतों का हाथ है, यह अब स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है।

चंदन रखेजा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी अलायंस की रैली महज़ एक नया दिखावा है ओर पंजाब में विश्वास खो बैठा इंडी गठबंधन का एक और सहयोगी दल आम आदमी पार्टी की नशे और खराब कानून व्यवस्था पर हो रही किरकिरी से ध्यान हटाना है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस के लिए एक नेता का चयन करना मुश्किल हो रहा है और देश में एक मजबूत विपक्ष खड़ा करने का उसका सपना भी टूट चुका है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार की नीतियों और विकास की गति के चलते विपक्षी दल जनता के बीच अपना प्रभाव खोते जा रहे हैं। ऐसे में उनके अनुसार, कोई ठोस मुद्दा न मिलने के कारण अब इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

आगे रखेजा ने यह भी दावा किया कि आने वाले चुनावों में भी देश की जनता नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराएगी, जबकि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाने का इंडी अलायंस का सपना पूरा नहीं हो पाएगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment