Home जालंधर चोरों के हौसले बुलंद: CP और SSP दफ्तर वाली सड़क पर चोरों ने चुराये टेलीफोन के तार

चोरों के हौसले बुलंद: CP और SSP दफ्तर वाली सड़क पर चोरों ने चुराये टेलीफोन के तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रेसिडेंट राजिंदर बेरी ने शहर पर बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि शहर में चोरों के हौसले बहुत बुलंद हो चुके हैं। बीते कल भी चोरों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस जाने वाली सड़क और SSP ऑफिस के ठीक सामने से एक प्राइवेट कंपनी के तार चोरी करके ले गए। कहा यह भी जा रहा है कि इस चोरी को करीब 25 से 30 लोगों ने अंजाम दिया है और वे लाखों रुपये के तार ले गए हैं।

वहीं राजिंदर बेरी ने यह भी बताया कि सड़क पर तार बिछाने वाली प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने बताया है कि इससे पहले भी शहर में 4-5 जगहों से तार चोरी हो चुके हैं। लेकिन यह बहुत हैरानी की बात है कि SSP साहिब के ऑफिस के ठीक सामने इतनी बड़ी चोरी हुई, पूरी सड़क को तहस-नहस किया गया, अगर यह सड़क ही सुरक्षित नहीं है, तो बाकी शहर कहां सुरक्षित रहेगा? इस चोरी के मामले की जांच होनी चाहिए कि इस चोरी के पीछे किस गैंग का हाथ है। इन चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

 

You may also like

Leave a Comment