Home क्राईम जालंधर में सरेआम घर के बाहर महिला से लूट, 1 मिनट में मोबाइल और सोने की चेन उड़ा ले गया लुटेरा

जालंधर में सरेआम घर के बाहर महिला से लूट, 1 मिनट में मोबाइल और सोने की चेन उड़ा ले गया लुटेरा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर में चोरों -लुटेरों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला बुधवार देर शाम लद्देवाली में पड़ते गुलमोहर नगर से सामने आया है जहां बीती देर रात एक बाइक सवार लुटेरा घर के दरवाजे पर बैठी महिला का मोबाइल और गले में डाली सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना बुधवार 7 बजे के करीब की बताई जा रही है।

पीड़ित महिला जसबीर कौर ने बताया कि वह घर के बाहर बैठी हुई थी और उनके बच्चे सामने खेल रहे थे। तभी एक काले रंग की स्पलेंडर बाइक पर एक युवक आया और घर के बाहर बैठी महिला के हाथों से फ़ोन और गले में डाली सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उनका करीब- करीब ₹1.35 लाख का नुकसान हो गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने सरेआम उनके साथ लूट करने वाले लुटेरे के बारे में जानकारी देने वाले के लिए ₹10 हजार का इनाम देने का भी ऐलान किया है।घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया।

परिवार के मुताबिक चोरी की सारी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरों में साफ़ देखा जा रहा है कि एक बाइक सवार युवक अचानक आता है और घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी महिला का फ़ोन और गले में डाली सोने की चेन छीनकर वहां से रफूचक्कर हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक का नंबर और चोर का चेहरा साफ़ देखा जा सकता है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि आरोपी और उसकी बाइक की पहचान की जा सके और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार में लिया जाए।

 

 

You may also like

Leave a Comment