Home दिल्ली मिडल ईस्ट देशों में तनाव का भारत पर दिखा असर, देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद

मिडल ईस्ट देशों में तनाव का भारत पर दिखा असर, देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

सिलेंडर बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन हुआ

नई दिल्ली: मिडल ईस्ट देशों में बनी तनाव पूर्ण स्थिति के चलते केंद्र सरकार ने हाल ही में उत्पन्न तेल संकट से निपटने के लिए देश भर में ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955’ (Essential Commodities Act, 1955) लागू किया है। मिली जानकारी के अनुसार होर्मुज की खाड़ी से जहाजों से आवाजाही बंद होने और कतर के ठिकानों पर हमलों के कारण सरकार ने फैसला लिया है। अब पश्चिम एशिया में चल रही वॉर का असर भारत में भी दिखना शुरू हो गया है। देश के कई शहरों में गैस की आपूर्ति प्रभावित होती दिख रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जहां बेंगलुरु और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। वहीं कोलकाता में भी गैस स्टेशनों के बाहर सीएनजी गाड़ियों में गैस भरवाने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। खबर यह भी निकल कर सामने आ रही है कि देश में गैस किल्लत को देखते हुए दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। वहीं इस वजह से इन राज्यों में रेस्टोरेंट्स और होटलों के बंद करने की नौबत आ गई है। इसी बीच छोटे होटल और भोजनालय मालिकों ने सरकार से सप्लाई बहाल करने की अपील की है। ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई राज्यों में गैस बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। ET के अनुसार होटल असोसिएशन का कहना है कि बेंगलुरु में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई अचानक रोक दी गई है। ‘बेंगलोर होटल्स असोसिएशन’ ने सोमवार को बताया कि बिना किसी पूर्व चेतावनी के कमर्शल गैस सिलिंडरों की सप्लाई बंद कर दी गई है। संस्था ने केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने और जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करने की मांग की है। असोसिएशन ने चेतावनी दी है कि गैस न मिलने के कारण मंगलवार से शहर के होटल बंद रहेंगे।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment