Home जालंधर पास्टर अंकुर नरूला की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट से मिला बड़ा झटका, पढ़ें

पास्टर अंकुर नरूला की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट से मिला बड़ा झटका, पढ़ें

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पास्टर अंकुर नरूला की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में धर्म परिवर्तन और अन्य मामलों में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 27 अगस्त 2026 के अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है और हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। अंकुर नरूला और एक अन्य याचिकाकर्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं मुकुल रोहतगी और डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर कर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती दी थी।

बताते चलें कि हाई कोर्ट ने ED की रिपोर्ट CBI के साथ सांझा करने और CBI को प्रारंभिक जांच कर अपनी रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में अदालत के सामने रखने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट कहा, “हम हाई कोर्ट द्वारा पारित अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं हैं।” इसके साथ ही SLP का निपटारा कर दिया गया है।

जनहित याचिका में कथित चमत्कारी उपचार और फेथ हीलिंग के दावों, धर्मांतरण से जुड़े मामलों, विदेशी मिशनरियों की गतिविधियों तथा विदेशी वित्तीय लेन-देन को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इन सभी सवालों के साथ पास्टर अंकुर नरूला की दिक्क्तें बढ़ने की अटकलें भी बाजार में जोरों से चल रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment