Home जालंधर पंजाब की जनता बदलाव के लिए तैयार, पिछले 5 वर्षों में AAP सरकार की नाकामियों का जवाब आगामी चुनावों में देगी जनता: राकेश राठौर

पंजाब की जनता बदलाव के लिए तैयार, पिछले 5 वर्षों में AAP सरकार की नाकामियों का जवाब आगामी चुनावों में देगी जनता: राकेश राठौर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थानीय टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष आशु कुमार एवं उनके साथियों के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान राकेश राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी नीतियों और उपलब्धियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण, गरीबों के उत्थान, युवाओं के सशक्तिकरण और देश के विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। भाजपा का संकल्प इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और पंजाब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

राठौर ने पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता संभालने वाली सरकार की नीतियों और गलत फैसलों ने पंजाब को आर्थिक बदहाली और अव्यवस्था के कगार पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, लेकिन आज प्रदेशवासी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सरकार के वादे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है, जिसके कारण जनता में भारी निराशा और नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पंजाब के भविष्य की दिशा तय करने वाला चुनाव होगा। भाजपा-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन प्रदेश में विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहा है। गठबंधन का उद्देश्य पंजाब को फिर से खुशहाल बनाना और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।

राकेश राठौर ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पंजाब सरकार की विफलताओं को लेकर घर-घर पहुंचेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2027 में भाजपा-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोल्डी भाटिया, मनीष विज, जिला सचिव ललित बब्बू, अमित भाटिया, मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा, भूपेंद्र, अनु, भानु मल्होत्रा, मनीष नड्डा, अशोक कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment