Home जालंधर महात्मा हंसराज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में मेहर चंद के प्रिंसिपल ने दिया विशेष लेक्चर

महात्मा हंसराज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में मेहर चंद के प्रिंसिपल ने दिया विशेष लेक्चर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के महात्मा हंसराज नर्सिंग इंस्टीट्यूट में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह द्वारा ‘खुश रहो, खुशहाल रहो’ विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया। इस दौरान उन्होंने खुशहाल जीवन, सकारात्मक सोच तथा जीवन में खुशी के महत्व के बारे में अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संस्थान की प्रिंसिपल डॉ. निधि अरोड़ा, वाइस प्रिंसिपल मैडम कवलजीत कौर, समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर महात्मा हंसराज नर्सिंग इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल डॉ. निधि अरोड़ा द्वारा मुख्य वक्ता प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप  सिंह ने बताया कि यह व्याख्यान महात्मा आनंद स्वामी जी की प्रसिद्ध लोक कथाओं एवं प्रवचनों पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को खुशहाल जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच, अच्छे स्वास्थ्य और मजबूत व्यक्तित्व के गुण अपनाने हेतु प्रेरित करना था।

उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महात्मा जी के जीवन संघर्ष की गाथा एवं उनकी उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही, उनकी शिक्षाओं एवं लोक कथाओं पर आधारित पुस्तकों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए तथा सच्चाई और नेकी के मार्ग पर चलना चाहिए। जीवन में कभी भी शॉर्टकट अपनाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सदैव जनकल्याण एवं समाज की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। अंत में उन्होंने संस्थान की प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया।

 

 

You may also like

Leave a Comment