Home जालंधर जालंधर में पटाखे की चिंगारी से धूं-धूं कर जला गोदाम, फायर ब्रिगेड के देर से आने पर भड़के इलाकावासी

जालंधर में पटाखे की चिंगारी से धूं-धूं कर जला गोदाम, फायर ब्रिगेड के देर से आने पर भड़के इलाकावासी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में सोमवार को पटाखे की चिंगारी लगने से अचानक एक गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शहर की घास मंडी के पास सोमवार दोपहर को पटाखे की चिंगारी गिरने से गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। गोदाम में आग की लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

वहीं गोदाम की आग को लोगों के घरों में फैलने से रोकने के लिए आसपास के लोग मदद के लिए आये और उन्होंने पानी की बाल्टियां डाल- डाल कर आग बुझाने की कोशिश की। लोगों के अनुसार आग की सुचना देने के डेढ़ घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की इस बड़ी लापरवाही और देरी के कारण आग और ज्यादा भड़क गई, जिससे आसपास के घरों में अफरा- तफरी का माहौल था।
इस दौरान लोग फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेट आने से नाराज दिखाई दिए।

वहीं सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन मोके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। आसपास के घरों में मौजूद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पास के मकानों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।

 

 

You may also like

Leave a Comment