Home राजनीति जगराओं में AAP MLA के पति का नामांकन आज स्क्रूटनी में रद्द, महिला आरक्षित वार्ड से भरा था नामांकन

जगराओं में AAP MLA के पति का नामांकन आज स्क्रूटनी में रद्द, महिला आरक्षित वार्ड से भरा था नामांकन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: लुधियाना के जगराओं से आम आदमी पार्टी की विधायक सर्बजीत कौर माणूके से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक सर्बजीत कौर के पति सुखविंदर सिंह बिल्ला का भरा गया नामांकन फार्म स्क्रूटनी में रद्द हो गया है। बता दें कि MLA के पति सुखविंदर सिंह बिल्ला ने जगराओं नगर कौंसिल के वार्ड नंबर-1 से पार्षद के लिए नामांकन फार्म भरा था।

लेकिन आज यानि मंगलवार को जब भरे गए कैंडिडेटस के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हुई तो विधायक के पति बिल्ला को वार्ड नंबर एक से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया और उनका नामांकन फार्म रिटर्निंग अफसर द्वारा रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रिटर्निंग अफसर का कहना है कि वार्ड नंबर-1 औरतों के लिए रिजर्व था और यहां से कोई पुरुष उमीदवार चुनाव नहीं लड़ सकता।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पुरुष उम्मीदवार द्वारा महिला आरक्षित वार्ड से नामांकन दाखिल भरे जाने के कारण यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव नियमों और आरक्षण मानदंडों के अनुसार ही नामांकन रद्द किया गया है।

वहीं विधायक के पति का नामांकन रद्द होने की खबर जगराओं समेत पूरे पंजाब में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटनाक्रम के बाद जगराओं तहसील परिसर में राजनीतिक हलचल तेज रही। स्थानीय नेताओं का कहना है कि विधायक को यह पता ही नहीं था कि वार्ड नंबर- एक महिला आरक्षित वार्ड है और वहां से सिर्फ महिलाएं ही नामांकन भर सकती हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment