







दोआबा न्यूज़लाइन



तरनतारन : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनावी रणनीति खेलनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ”आप” ने अपनी पहली लिस्ट भी सबसे पहले जारी की, लेकिन इस चुनाव को लेकर आप के तरनतारन के पट्टी से MLA व पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसका ऐलान किया। भुल्लर ने सबसे पहले जनता का धन्यवाद किया है। आगे उन्होंने लिखा कि पट्टी हलके के भाई-बहनों की ओर से पार्टी द्वारा एक बार फिर चुनाव लड़वाने की इच्छा के बारे में सुना है, लेकिन मैंने इस बार चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है।

आगे विधायक लिखते है कि, आपकी भावनाओं, प्यार और सम्मान के आगे मैं अपना शीश झुकाता हूं। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाई-बहनों का मैं जीवनभर ऋणी रहूंगा। जिन भाई-बहनों ने हर समय मेरा साथ दिया और अपना प्यार व विश्वास बनाए रखा, उन सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।
बताते चलें कि विधायक लालजीत भुल्लर इस समय जेल में बंद हैं। मंत्री रहते वह पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में अमृतसर के जिला मैनेजर (DM) डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में फंस गए थे।


