Home Uncategorized कैलिफोर्निया में दर्दनाक हादसा, अमेरिकी वायुसेना का पॉवरफुल विमान B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 क्रू मेंबर्स की मौत

कैलिफोर्निया में दर्दनाक हादसा, अमेरिकी वायुसेना का पॉवरफुल विमान B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 क्रू मेंबर्स की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर आज सुबह B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया। हादसे में अमेरिकी वायुसेना के सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत बताई जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के समय विमान में कितने लोग सवार थे। यह रूह को कंपा देने वाला हादसा दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में स्थित अमेरिकी वायुसेना के सबसे बड़े अनुसंधान और परीक्षण केंद्र, एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर सुबह करीब 11.20 बजे हुआ।

अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक विमान नियमित परीक्षण उड़ान पर था। सुबह करीब 11.20 बजे टेकऑफ के तुरंत बाद विमान नीचे आ गिरा और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद विमान से काले धुएं के गुब्बार दूर- दूर तक फ़ैल गए। फिलहाल दुर्घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि विमान का कंट्रोल सिस्टम, इंजन या टेस्टिंग किए जा रहे किसी उपकरण में खराबी आई होगी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

अभी तक वायुसेना के अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि हादसे के समय विमान में हथियार मौजूद थे या नहीं। हादसे के बाद एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और आने वाले विमानों को दूसरे एयरबेस की ओर भेजा जा रहा है। विमान के क्रैश होने के तुरंत बाद बचाव दल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं लेकिन तब तक पूरा विमान आग का बड़ा गोला बन चूका था।

 

 

You may also like

Leave a Comment