Home क्राईम अमेरिका में ड्रग्स कारोबार करते पंजाबी व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद

अमेरिका में ड्रग्स कारोबार करते पंजाबी व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

वाशिंगटन: अमेरिका के केलिफोर्निया में पिज्जा आउटलेट की आड़ में ड्रग्स का कारोबार करते हुए एक पंजाबी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी कवंलप्रीत पर ड्रग्स बेचने के आरोप में दर्ज किया गया है। 50 वर्षीय कवंलप्रीत सिंह पर आरोप है कि वह दीनुबा में अपने राउंड टेबल पिज्जा रेस्टोरेंट में कोकीन जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों का नेटवर्क चला रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया पुलिस और FBI की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी के ठिकाने से 40 किलो कोकीन, कई पिस्टल और भारी मात्रा में डॉलर कैश बरामद हुआ है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी कवंलप्रीत को अब उम्रकैद तक की सजा और भारी-भरकम आर्थिक जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

न्याय विभाग ने अनुसार संघीय एजेंटों ने 18 अगस्त को कवंलप्रीत सिंह के घर और व्यवसाय की तलाशी ली और 40 पाउंड से अधिक मेथम्फेटामाइन, तीन हथियार और 10,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक नकद जब्त किया। अंदाजा है कि अगर वह दोषी पाया जाता है, तो कम से कम 10 साल और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा के साथ-साथ 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना भी हो सकता है। उसे तस्करी को बढ़ावा देने के लिए हथियार रखने के आरोप में पांच साल की सजा से लेकर अधिकतम आजीवन कारावास भी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि यह मामला होमलैंड सिक्योरिटी टास्क फोर्स की पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अमेरिका और विदेशों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों, मानवतस्करी और अवैध व्यापार करने वाले गिरोहों को खत्म करना है।

 

 

You may also like

Leave a Comment