



दोआबा न्यूज़लाइन


मनोरंजन: बिग बॉस ओटीटी 2′ फेम एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड करण धनकड़ के साथ सगाई करके अपने रिश्ते पर फाइनली मोहर लगा दी है। बता दें कि एक्ट्रेस जिया शंकर ने 5 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और पहली बार अपने मंगेतर का चेहरा दुनिया के सामने दिखाया।



यह रोमांटिक प्रपोजल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। जहां डूबते सूरज के बीच करण ने एक सुंदर आउटडोर लोकेशन पर जिया को सरप्राइज देते हुए घुटनों पर बैठकर डायमंड रिंग पहनाई। इस खास मौके पर जिया ने पेस्टल कलर का सैटिन गाउन पहना हुआ था। जिसमे वह बेहद प्यारी लग रही थी। वहीं दूसरी तरफ करण बेज शर्ट और वाइट ट्राउजर में नजर आए। अपनी इस खुशी को बयां करते हुए जिया ने एक बहुत ही भावुक नोट लिखा कि जब आप किसी से सबसे कम उम्मीद करते हैं, तब आपको असली प्यार मिलता है और हजारों मील दूर रहने के बावजूद करण उन्हें घर जैसा अहसास कराते हैं। उनका यह सफर आसान नहीं था और उन्होंने हर दिन एक-दूसरे को ही चुना है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जिया ने साल 2013 में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘मेरी हानिकारक बीवी’, ‘काटेलाल एंड सन्स’ व ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जैसे शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके मंगेतर करण धनकड़ अमेरिका में एक जाने-माने बिजनेसमैन और कॉर्पोरटे प्रोफेशनल है। सगाई की इस गुड न्यूज़ के सामने आने के बाद उनके फेन्स और सभी दोस्त लगातार इस नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं।





