Home जालंधर लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब बंद की दी चेतावनी

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब बंद की दी चेतावनी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक तक निकला रोष मार्च

जालंधर: पंजाब के लुधियाना में बीते मंगलवार बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा से हुई छेड़छाड़ जैसी निंदनीय घटना के विरोध में जालंधर के लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला। जालंधर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस शर्मनाक घटना के विरोध में भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक तक रोष मार्च निकालकर अपनी नाराजगी जताई।

इस मौके पर शहरी कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि लुधियाना में हुई घटना बेहद निंदनीय है। उनका कहना है कि बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ राजिंदर बेरी ने चेतावनी दी कि यदि 2 दिनों के अंदर- अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस अपने आंदोलन को और तेज करेगी और जरूरत पड़ने पर पंजाब बंद भी किया जाएगा।

वहीं प्रदर्शन का हिस्सा बने कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा ने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर ने देश के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ से लोगों में रोष है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, जालंधर पश्चिम हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा पार्षद, डॉ. जसलीन सेठी, पवन कुमार, विपन कुमार, रवीश राज शर्मा, मंदीप जस्सल, मंगा मुधर, अनुराधा बंगा अध्यक्ष महिला कांग्रेस, सुरेश मेहमी, मनमोहन बंगा, रशपाल जाखू, सतपाल मिक्का, मुख्तियार अहमद, अवतार विरदी, विक्की अबादपुरा, विद्या सागर, हैदर, हरजोध सिंह, सरबजीत मन्ना, सोम नाथ, अनिल कुमार, समीर चिश्ती, करण सुमन, रविंदर लाडी, अश्विनी जंगराल, विद्या सागर गोगी, महेश कुमार बारिंग, भारत भूषण, नंद लाल, प्रेम पाल डुमेली, अश्विनी सोंधी, निशांत घई, राजेश जिंदल, टोनू, आदेश कुमार, सनी पाल, वंदना मेहता, गुरमीत जस्सी, पिंकी, पल्लवी मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment