Home Uncategorized सिरमौर में भारी बारिश बनी काल, अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार, 2 की मौत

सिरमौर में भारी बारिश बनी काल, अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार, 2 की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में मंगलवार सुबह भारी बारिश के चलते एक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक सिरमौर के के डिगरी सरजेट गांव में आज सुबह हो रही भरी बारिश के चलते एक गाड़ी अनयंत्रित होकर सड़क से फिसल कर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

हादसे में तपेंद्र सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी डिगरी-सरजेट और तपेंद्र सिंह के जीजा बलवंत सिंह निवासी मरयोग की मौत हो गई, जबकि तपेंद्र की पत्नी प्रभा देवी हादसे में गंभीर घायल बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक डिगरी-सरजेट गांव के तीन लोग मढ़ीघाट से कार में अपने घर लौट रहे थे, तभी बारिश के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा। हादसे में तपेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रभा देवी घायल हो गईं। वहीं कार चालक एवं तपेंद्र सिंह के जीजा बलवंत सिंह निवासी मरयोग को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रस्ते में दम तोड़ दिया।

वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद कई बार 108 एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनका कहना है कि अगर घायलों को समय रहते प्राथमिक उपचार मिल जाता तो शायद उनकी जान बच जाती।

वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार चौहान ने हादसे में दो मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से मृतक तपेंद्र सिंह के पिता को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि, घायल प्रभा देवी के उपचार के लिए 5 हजार रुपए की सहायता राशि जारी की गई है। जबकि बलवंत सिंह के मामले में भी नियमानुसार राहत प्रदान करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment