Home मनोरंजन दूसरी बार दुल्हन बनी TV एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट, लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड विलियम इशमेल संग UK में की सीक्रेट मैरिज

दूसरी बार दुल्हन बनी TV एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट, लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड विलियम इशमेल संग UK में की सीक्रेट मैरिज

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: टीवी इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने बीते दिनों बिजनेसमैन विलियम इशमेल के साथ यूके में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। शादी की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए दी थी। बताया जा रहा है कि कपल ने UK के वेस्ट वेल्स में बीते दिनों सीक्रेट वेडिंग की थी। जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

वहीं अब कपल ने अपनी वेडिंग और उससे पहले की रस्मों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। कपल ने UK के वेस्ट वेल्स में क्रिश्चियन रीती रिवाज से शादी की थी। वेडिंग के खास दिन पर जेनिफर ने वाइट स्ट्रैपलेस गाउन और वेल पहना था। जबकि विलियम ने नेवी ब्लू सूट के साथ क्रीम कलर का वेस्टकोट पहना हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई। इस शादी में दोनों के परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल थे। जिनमें करण वाही, हरीन सेठी और सहबान अजीम जैसे टीवी एक्ट्रेस भी नजर आए।

वहीं शादी के अलावा जेनिफर ने अपनी हल्दी सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें भी पोस्ट की है। जिसमें वह हरे रंग के लहंगे में और विलियम सफेद शेरवानी में बेहद अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं। हल्दी के इन पलों को याद करते हुए जेनिफर ने पोस्ट में बताया कि वह पल प्यार से भरा हुआ था और उनके लिए वह सिर्फ एक फक्शन नहीं बल्कि प्यार से भरा एक कमरा था।

जेनिफर के पति विलियम इशमेल मूल रूप से सिंगापुर में रहने वाले एक जाने-माने बिजनेसमैन है। जो ‘एमएचसी डिजिटल ग्रुप’ में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेंडिंग के डायरेक्टर पद पर कार्यरत है और उन्होंने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से की है।

बता दें कि जेनिफर कि यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी अप्रैल 2012 में टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। लेकिन आपसी अनबन के चलते दोनों की शादी चल नहीं पाई जिसके बाद जेनिफर और कर्ण का साल 2014 में तलाक हो गया था। जिसके बाद करन सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी कर ली थी।

 

 

You may also like

Leave a Comment