Home Uncategorized जालंधर सेंट्रल में AAP पार्टी को मिली मजबूती, अकाली दल के पूर्व SC मोर्चा महासचिव सोमनाथ पार्टी में शामिल

जालंधर सेंट्रल में AAP पार्टी को मिली मजबूती, अकाली दल के पूर्व SC मोर्चा महासचिव सोमनाथ पार्टी में शामिल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नितिन कोहली और त्रिलोक सिंह सरां की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ का पार्टी में किया गया स्वागत

जालंधर: जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब अकाली दल के जालंधर SC मोर्चा के पूर्व महासचिव सोमनाथ ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला किया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली जी और वार्ड नंबर 06 के इंचार्ज एवं पंजाब स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन स. त्रिलोक सिंह सरां की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोमनाथ जी का आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस मौके पर नितिन कोहली ने सोमनाथ का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और जनहित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ के पार्टी से जुड़ने से जालंधर सेंट्रल में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सोमनाथ को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर त्रिलोक सिंह सरां ने भी सोमनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी से जुड़ने वाले प्रत्येक साथी का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के साथ निरंतर संपर्क किसी भी संगठन की ताकत होते हैं। इस अवसर पर सोमनाथ ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर पार्टी नेतृत्व और स्थानीय नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के साथ मिलकर लोगों की सेवा के लिए कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रधान मनीष शर्मा, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, राजविंदर सिंह, रणजीत सिंह, राजेश कुमार, हरगुरजोध सिंह, डॉ. रविंदर सिंह, परमजीत सिंह, जीत सिंह, डॉ. सुखराम, कश्मीरी लाल, इंस्पेक्टर कुलदीप राज, विनोद कुमार, प्रदीप धीर, सुरिंदर कुमार और सरबजीत सिंह झामट सहित अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

You may also like

Leave a Comment