Home एजुकेशन APJ कॉलेज में NSS दिवस पर NSS@24:24 थीम के अंतर्गत एक्ट आफ सर्विस की मुहिम का शानदार आगाज़

APJ कॉलेज में NSS दिवस पर NSS@24:24 थीम के अंतर्गत एक्ट आफ सर्विस की मुहिम का शानदार आगाज़

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के ए.पी.जे. कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर की एनएसएस इकाई द्वारा एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में “39;एक्ट ऑफ सर्विस को समर्पित NSS@24:24&” थीम के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील बनाना है।

उन्होंने NSS@24:24 की थीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती हैं और एक जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक होती है। एनएसएस विंग की डीन डॉ सिम्की देव ने बताया कि एक्ट आफ सर्विस को 7 भागों में विभाजित किया गया है।1 कॉलेज के प्रति सेवा भाव, 2 कॉलेज की स्टाफ के प्रति समर्पण,3सहपाठियों के प्रति सदभाव,4 पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना और दूसरों को संवेदनशील बनाना, 5 नशो के विरूद्ध विद्यार्थियों को जागरूक करना,6 विद्यार्थियों में
शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति मुहिम चलाना, 7 गूंज जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर समाज की प्रति सेवा भाव रखते हुए विद्यार्थियों एवं टीचर्स से स्टेशनरी,राशन आदि इकट्ठा करना और जरूरतमंदों तक पहुंचाना।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने 24 सितंबर एनएसएस के दिन को ध्यान मे रखते हुए सेवा के 24 कार्यों को करने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और निस्वार्थ सेवा की भावना को जागृत करना है। 24 गतिविधियों का आरंभ
करते हुए विद्यार्थियों ने पहले दिन पर्यावरण के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ई-वेस्ट कैंपेन चलाई और घरों में जो भी इ-वेस्ट है उसको लाना और उसकी एक जिम्मेदार अधिकारी के पास जमा करवाना ताकि उसका गलत प्रयोग करते हुए हम पर्यावरण को दूषित न करें।

पर्यावरण के संरक्षण को ही ध्यान में रखते हुए एनएसएस विंग के विद्यार्थियों ने BYOB कैंपेन चलाई यानी ब्रिंग योर ओन बोतल और प्लास्टिक की बोतलों का प्रयोग करने को पर्यावरण के लिए खतरा बताया। डॉ ढींगरा ने एनएसएस विंग द्वारा किए जा रहे इन सेवा कार्यों की बहुत सराहना की और आने वाले दिनों में भी इन गतिविधियों की सफलता के लिए एनएसएस विंग की डीन डॉ सिम्की देव एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

 

 

You may also like

Leave a Comment